श्योपुर में निकली श्याम भक्तों की दंडवत यात्रा:वार्ड 10 के भक्तों ने नारियल चढ़ाकर की पूजा; डीजे की धून पर झूमे

श्योपुर शहर में बुधवार को वार्ड नंबर 10 के श्याम भक्तों द्वारा वार्षिक दंडवत यात्रा निकाली गई। यात्रा राम जानकी मंदिर से शुरू होकर कलारना रोड स्थित खाटूश्याम मंदिर तक पहुंची। 20 श्रद्धालुओं ने पूरी की यात्रा इस धार्मिक यात्रा में कुल 20 श्रद्धालुओं ने दंडवत करते हुए पूरा मार्ग तय किया। इनमें बच्चे, महिलाएं और युवा शामिल रहे। भक्त रास्ते भर बाबा खाटूश्याम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। दंडवत यात्रा के समापन पर सभी श्रद्धालु खाटूश्याम मंदिर पहुंचे। यहां बाबा को नारियल चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। डीजे और भजनों से बना भक्तिमय माहौल यात्रा के दौरान डीजे पर भक्ति गीत और श्याम भजन बजते रहे। डीजे की धुन पर बड़ी संख्या में श्याम भक्त नाचते-झूमते नजर आए। रास्ते में कई जगह श्रद्धालुओं ने दंडवत करने वाले भक्तों पर फूल बरसाकर स्वागत किया। हर साल होता है आयोजन आयोजन समिति के सदस्य रिंकू मित्तल ने बताया कि यह दंडवत यात्रा हर साल निकाली जाती है। श्रद्धालु इसमें अपनी श्रद्धा से भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 20 लोगों ने दंडवत यात्रा की, जबकि अन्य भक्त डीजे के साथ भजनों में शामिल हुए। गुरुवार को होगा विशेष कार्यक्रम रिंकू मित्तल ने जानकारी दी कि गुरुवार को खाटूश्याम मंदिर में पोषबड़ा का विशेष आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने श्योपुर में निकली यह दंडवत यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और भक्ति का संदेश देती नजर आई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *