बेटे-बहू की नर्मदा परिक्रमा यात्रा में आएंगे सीएम:खंडवा प्रशासन ने मोरटक्का में हैलीपेड बनाया, घाटों की सफाई कराई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु और बहू डॉ. इशिता की नर्मदा परिक्रमा यात्रा का कल गुरुवार को समापन होना है। समापन कार्यक्रम खंडवा के मोरटक्का में होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आने की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नर्मदा घाटों की सफाई कराई गई, वहीं एक हैलीपेड भी बनाया गया है। अमूमन घाट पर गंदगी देखने को मिलती थी लेकिन सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन ने घाटों पर साफ सफाई करा दी है। गुरुवार को रात में आएंगे सीएम अपर कलेक्टर काशीराम बड़ौले, पुनासा एसडीएम व पुलिस अधिकारी बुधवार दोपहर को मोरटक्का पहुंचे। यहां उन्होंने ग्राम पंचायत को साफ-सफाई के निर्देश दिए। सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक तैयारियां की जा रही है। ओंकारेश्वर रोड़ पर एक्वाडक्ट पुल के पास हैलीपेड बनाया गया है। यहां झाड़ियों को साफ करके रोड़ रोलर चलाया गया, साथ ही डंपरों से मुरूम डाली गई। साथ ही कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों के रूकने की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गुरू संत विवेक महाराज भी देर रात मोरटक्का पहुंचेंगे। ओंकारेश्वर से शुरू की थी नर्मदा परिक्रमा यात्रा बता दें कि, पिछले महीने 30 नवंबर को उज्जैन में सामूहिक विवाह सम्मेलन में सीएम के बेटे अभिमन्यु खरगोन जिले की डॉ. इशिता के साथ विवाह के बंधन में बंधे थे। शादी के 21 दिन बाद ही वे नर्मदा यात्रा पर निकल गए। यात्रा की शुरुआत ओंकारेश्वर में नर्मदा पूजन के बाद 22 दिसंबर को शुरू हुई थी। नवदंपति ने यह यात्रा चार पहिया वाहन के जरिए की थी। इसी के चलते 9 दिन में यात्रा पूरी होने जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *