रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना:बिलासपुर-टाटानगर रूट पर 15 दिन तक नहीं चलेंगी ट्रेनें, कई गाड़ियों का रूट बदला

बिलासपुर-टाटानगर रूट पर कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची-टोरी सेक्शन में अधोसंरचना कामों के लिए पॉवर ब्लॉक के कारण ट्रेनें कैंसिल की गई है। बिलासपुर से टाटानगर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन (18114) 19 जनवरी से 1 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी। वहीं टाटानगर से बिलासपुर आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन (18113) 20 जनवरी से 2 फरवरी 2025 तक नहीं चलेगी। इस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। ट्रेन रुट में बदलाव मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस (13525) 25 जनवरी को कोटशिला-मुरी-चांडिल-सीनी-राउरकेला के रास्ते चलेगी। इसी तरह रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (07052) 21 और 28 जनवरी को भी इसी वैकल्पिक मार्ग से होकर गुजरेगी। रेलवे की वेबसाइट से संपर्क करें रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है और उनसे सहयोग की अपील की है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं और अधिक जानकारी के लिए रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन से संपर्क करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *