सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने जिले में रेल सुविधा शुरू होने तक किसी भी कार्यक्रम में माला न पहनने की शपथ ली है। उन्होंने यह घोषणा मंगलवार देर शाम संजय गांधी कॉलेज सीधी में आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम के दौरान मंच से की। उनके इस ऐलान बुधवार का वीडियो बुधवार से वायरल हो रहा है। सभागार में मौजूद लोगों ने बयान पर बजाईं तालियां सांसद डॉ. मिश्रा ने यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान की मौजूदगी में कही। सभागार में मौजूद लोगों ने तालियों से इसका स्वागत किया। उनका यह बयान अब जिले की राजनीति और विकास से जुड़ी चर्चाओं का विषय बन गया है।
सांसद बोले-यह केवल वादा नहीं, जनता के प्रति प्रतिबद्धता है डॉ. राजेश मिश्रा ने अपने संबोधन में सीधी जिले की वर्षों पुरानी रेल मांग का उल्लेख किया। उन्होंने इसे केवल एक वादा नहीं, बल्कि जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बताया। सांसद ने अपने पिछले संकल्प का उदाहरण भी दिया, जिसके बाद सीधी में ट्रेन का ट्रायल संभव हुआ था।
लोगों से कहा-यह शपथ भी जल्द पूरी होगी सांसद ने कहा, “मैं आज फिर एक शपथ ले रहा हूं। जब तक सीधी जिले में ट्रेन नहीं आ जाती, तब तक मैं किसी भी कार्यक्रम में माला नहीं पहनूंगा, चाहे वह पार्टी का कार्यक्रम हो या कोई और। पिछली बार भी मैंने ऐसी ही शपथ ली थी कि जब तक सीधी जिले में ट्रेन का ट्रायल नहीं होगा, तब तक मैं माला नहीं पहनूंगा। सांसद ने कहा कि मैंने उस दौरान माला नहीं पहनी और आप सबने देखा कि जल्द ही सीधी में ट्रेन का ट्रायल हुआ। उसी के बाद मैंने माला पहनना शुरू किया। मुझे पूरा विश्वास है कि यह शपथ भी जल्द पूरी होगी।”


