हरदा में कल 4 से 9 घंटे बिजली कटौती:अबगांवखुर्द, हंडियाअबगांवखुर्द, हंडिया समेत 16 फीडरों पर पड़ेगा असर

हरदा जिले में 1 जनवरी, गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत कंपनी ने आवश्यक संधारण कार्य के लिए दो शिफ्टों में शटडाउन निर्धारित किया है। बिजली कंपनी के जेई राकेश सिलोरे ने बताया कि संभाग के अंतर्गत 1 जनवरी, 2026 को 33 केवी और 11 केवी फीडरों पर अति आवश्यक संधारण कार्य किया जाएगा। इसी के चलते प्लान शटडाउन निर्धारित किया गया है। इसके तहत, 33 केवी अबगांवखुर्द, हंडिया, कांकरिया, वीएक्सएल, टेमलावाड़ी और खरड़ फीडरों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। यह कटौती कुल चार घंटे की होगी। वहीं, 11 केवी कोलीपुरा, पांचातलाई, कांकरिया, आदमपुर, चारखेड़ा, कनारदा, रूपीरेटिया, मुहाल, कुडावां पोखरनी, गोपालपुरा, चारूवा, नीमगांव, छूरीखाल, महालपुरा, बैरागढ़, नहालखेड़ा और अतरसमां फीडरों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन क्षेत्रों में नौ घंटे की कटौती होगी। जेई सिलोरे ने यह भी बताया कि आवश्यकतानुसार शटडाउन के समय को घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *