उमरिया में सीएम मोहन यादव बुधवार को बिरसिंहपुर पाली में मां बिरासनी शक्तिपीठ दर्शन करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मां बिरसिनी माता मंदिर में सपरिवार की पूजा अर्चना। प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। बिरासनी माता के दर्शन के बाद सीएम यादव ने कहा कि मां के आशीर्वाद से हम सब जनता के कल्याण में लगे रहे हैं। भगवान का आशीर्वाद हमारे साथ है। इससे पहले सीएम ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान बाघ के दीदार किए। इसके बाद उन्होंने ताला क्षेत्र में अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की।


