देहरा में विधायक कमलेश ने सुनी लोगों की समस्याएं:नंद नाला पुल से 10 पंचायतों को मिलेगी राहत; 11 किलोमीटर कम होगी दूरी

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा की और जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने नंद नाला पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, जो क्षेत्र की 10 पंचायतों के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। इस पुल के बनने से गुलेर और नंदपुर के बीच की दूरी 15 किलोमीटर से घटकर मात्र 4 किलोमीटर रह जाएगी। विधायक ने बताया कि पहले नगरोटा सूरियां ब्लॉक में आने वाली देहरा की 10 पंचायतें अब देहरा ब्लॉक में शामिल हो चुकी हैं, जिससे विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कमलेश ठाकुर ने अपने छह महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में कई लंबित परियोजनाओं को गति मिली है। उन्होंने घोषणा की कि 31 मार्च के बाद क्षेत्र में और अधिक विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। विधायक ने जनता के विश्वास को कायम रखने और राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात दोहराई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *