भगत की कोठी-बांद्रा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी:यात्रियों को राहत, जनवरी में 5 अतिरिक्त ट्रिप का मिलेगा मौका

जोधपुर रेलवे मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 04827/04828 की सर्विस जनवरी 2026 में भी जारी रहेगी। डीआरएम त्रिपाठी के अनुसार भगत की कोठी से ट्रेन 3 से 31 जनवरी 2026 तक कुल 5 ट्रिप के लिए चलेगी। वहीं, बांद्रा टर्मिनस से यह गाड़ी 4 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक 5 ट्रिप संचालित होगी। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन का संचालन समय और ठहराव यथावत रहेगा। यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सेवा राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है। त्रिपाठी ने बताया कि संचालन अवधि बढ़ाने का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *