मंडला जिले के लिए वर्ष 2025 उपलब्धियों, विवादों, हादसों और कई महत्वपूर्ण घटनाओं से भरा रहा। साल के अंतिम पड़ाव पर जिले ने कई उतार-चढ़ाव देखे। वर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि मंडला का नक्सल मुक्त घोषित होना रहा। बालाघाट में नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद दिसंबर में मंडला एसपी ने केंद्र सरकार के निर्धारित समय सीमा से पहले जिले को नक्सल मुक्त घोषित किया। 1- मंडला एसपी बोले- जिला नक्सल मुक्त:केंद्र की तय समय सीमा से पहले घोषित, मुठभेड़-ठिकाने नष्ट करने की रणनीति अपनाई मंडला जिला को मंगलवार को नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है। केंद्र सरकार के मार्च 2026 तक निर्धारित समय सीमा से पहले ही यह उपलब्धि हासिल की गई। पुलिस की रणनीतिक कार्रवाई, स्थानीय ग्रामीणों के बीच प्रभावी जन जागरूकता और रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई है। पढ़ें पूरी खबर… 2. एसडीएम ने कांग्रेस विधायक के घर में घुसकर की मारपीट:मां को धक्का दिया, भाई की कॉलर पकड़ी; ग्रामीणों ने घेरा तो हाथ जोड़कर माफी मांगी फरवरी महीने में घुघरी एसडीएम और बिछिया विधायक के बीच टकराव ने प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी। यह मामला आरोप-प्रत्यारोप और सियासी बयानबाजी के कारण लंबे समय तक सुर्खियों में बना रहा। पढ़ें पूरी खबर… जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में चूहे: वीडियो सामने आने के बाद मंडला कलेक्टर ने दिए पेस्ट कंट्रोल के आदेश, अफसरों को नोटिस मार्च में जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में चूहों का वीडियो सामने आने से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठे। इसी तरह, खटिया थाना क्षेत्र में हुई सुरक्षा बल और नक्सल मुठभेड़ भी जांच के दायरे में आई। पढ़ें पूरी खबर… 3- मंडला के आमानाला बाईपास पर तीन युवक बहे, एक लापता:दो सुरक्षित पानी के तेज बहाव से निकले, VIDEO; तीसरे की तलाश बरसात के दौरान आमनाला अंडरपास में तेज बहाव में बहने से युवकों की मौत की घटना ने लापरवाही के गंभीर परिणाम दिखाए। मंडला में भारी बारिश के दौरान आमानाला बाईपास पर बाइक से जा रहे तीन युवक तेज बहाव में बह गए। दो युवक तो बच निकले, लेकिन एक अब भी लापता है। घटना के समय तीनों युवक पटपरा की ओर से बाइक को पैदल लेकर जा रहे थे। बाईपास पुल के नीचे बारिश का पानी तेज बहाव के साथ बह रहा था। इसी दौरान तीनों युवक बाइक समेत पानी में बह गए। पढ़ें पूरी खबर 4- कान्हा टाइगर रिजर्व में तीन बाघों की मौत:दो नर टाइगर्स के संघर्ष में एक की मौत, एक बाघ ने दो शावकों को मार डाला अक्टूबर में कान्हा टाइगर रिजर्व में एक ही दिन तीन बाघों की मौत और बम्हनी के स्कूल में छात्रा के साथ रहस्यमय चोटी कांड ने भी लोगों को स्तब्ध कर दिया। मंडला में कान्हा टाइगर रिजर्व में गुरुवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक वयस्क बाघ और दो शावकों की मौत हो गई। पार्क प्रबंधन ने इन घटनाओं की पुष्टि की है। पहली घटना मुक्की जोन में सामने आई, जहां दो नर बाघों के बीच हुए संघर्ष में एक बाघ मारा गया। वहीं दूसरी घटना कान्हा जोन की है। यहां एक वयस्क नर बाघ ने हमला कर दो शावकों को मार डाला। इन शावकों की उम्र लगभग एक से दो महीने बताई जा रही है।पढ़ें पूरी खबर… 5- ज्वेलरी शॉप में लूट, दुकानदार को गोली मारी, VIDEO:मंडला में कर्मचारियों ने पत्थर मारकर रोकने की कोशिश की; हाईवे होकर भागे बदमाश नवंबर में आयुषी ज्वेलर्स में हुए गोलीकांड और डकैती की घटना ने मंडला की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। हालांकि, पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर मामले का खुलासा कर राहत की सांस ली। पढ़ें पूरी खबर… सड़क दुर्घटनाओं की संख्या पिछले वर्षों के समान रही, लेकिन इनमें मृतकों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बनी। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से पहले तक जिले में कुल 895 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 312 लोगों की मौत हुई और 1215 घायल हुए। कुल मिलाकर, वर्ष 2025 मंडला जिले के लिए उपलब्धियों के साथ-साथ कई चुनौतियों और महत्वपूर्ण सबक का साल बनकर दर्ज हुआ।


