नीमच पहुंचे भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर:महामाया भादवा माता मंदिर में की पूजा, कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से की पुष्प वर्षा

नीमच में बुधवार शाम को पहली बार भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर पहुंचे। पदभार ग्रहण करने के बाद जिले में उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जगह-जगह जेसीबी और मंच लगाकर फूल-मालाओं से पुष्प वर्षा की गई।
महामाया भादवा माता मंदिर में मत्था टेककर की पूजा टेलर ने अपने प्रवास की शुरुआत आरोग्य तीर्थ महामाया भादवा माता मंदिर में मत्था टेककर की। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। दर्शन के बाद जब उनका काफिला नीमच शहर की ओर रवाना हुआ, तो रास्ते भर कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। मनासा से लेकर नीमच तक जगह-जगह स्वागत द्वारों और आतिशबाजी ने इस दौरे को एक भव्य रोड शो में बदल दिया। कार्यकर्ताओं ने जेसीबी पर चढ़कर पुष्प वर्षा की शहर में प्रवेश करते ही युवाओं में उत्साह का माहौल देखा गया। पीजी कॉलेज, मेसी शोरूम चौराहा और फव्वारा चौक सहित शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने जेसीबी पर चढ़कर पुष्प वर्षा की। मनासा रोड स्थित एक निजी होटल पर लोकेश चांगल, हितेश नामदेव और योगेश बागड़ी ने उनकी अगवानी की। पीजी कॉलेज के पास दिलीप धाकड़, मेसी शोरूम चौराहे पर ओम सिंह लसूडी हाडा, सीएसपी कार्यालय के पास शुभम शर्मा और केंट थाने के पास कमलेश धनगर के नेतृत्व में भव्य अभिनंदन किया गया। फव्वारा चौक पर आयुष कोठारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जोश भरा।
संगठन की मजबूती का दिया मंत्र इस दौरान नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार भी पूरे समय प्रदेशाध्यक्ष के साथ मौजूद रहे। रोड शो में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव तिवारी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए यह काफिला अंत में भाजपा कार्यालय पहुंचा, जहां आयोजित अटल युवा सम्मेलन में श्याम टेलर ने युवाओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती का मंत्र दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *