यूपी में नये साल का काउंटडाउन शुरू:होटल-क्लब और रेस्टोरेंट फुल; फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में जलवा बिखेरेंगी अक्षरा सिंह

उत्तर प्रदेश भी नए साल के आगाज के लिए तैयार है। लखनऊ, नोएडा, आगरा और काशी समेत सभी शहर नये साल के जश्न में रंग चुके हैं। होटल, क्लब, मॉल और रेस्टोरेंट हाउस फुल हैं। पार्टियां और काउंटडाउन इवेंट्स शुरू हो गए हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु काशी, अयोध्या और मथुरा जैसे धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन के लिए भी पहुंचे हैं। काशी में आज साल की अंतिम आरती में 1 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। गोरखपुर के फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह अपने शानदार परफॉर्मेंस का जलवा बिखेरेंगी। ठंड और कोहरे के मद्देनजर प्रशासन ने सतर्कता बरती है। प्रमुख शहरों में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है, ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित तरीके से जश्न मनाने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और भीड़भाड़ से बचने की अपील की है। 3 तस्वीरें देखिए… 31st के सेलिब्रेशन से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *