महाकुंभ में बढ़ती भीड़ को देखते हुए लगातार रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। रेलवे ने इसी के अंतर्गत श्रीगंगानगर-बरौनी-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन एक ट्रिप करेगी। ट्रेन का सीकर स्टेशन पर भी ठहराव होगा। ऐसे में सीकर के लोगों को महाकुंभ जाने के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04719, श्रीगंगानगर-बरौनी महाकुंभ मेला स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) श्रीगंगानगर से दिनांक 21.02.25 को दोपहर 3.35 बजे रवाना होकर दूसरे दिन जयपुर स्टेशन पर सुबह 3.30 बजे आगमन व 03.40 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 9.00 बजे बरौनी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04720,बरौनी- श्रीगंगानगर महाकुंभ मेला स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप ) बरौेनी से दिनांक 23.02.25 को रात 11 बजे रवाना होकर तीसरे दिन जयपुर स्टेशन पर सुबह 2.50 बजे आगमन व 03.00 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सादुलशहर, हनुमानगढ, हनुमानगढ टाउन, टीबी, ऐलनाबाद, नोहर, गोगामेडी, तहसील भादरा, सिधमुख, सादुलपुर, चुरु, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर, रींगस, चौमूं सामौद, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगराफोर्ट, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां, दानापुर, पाटलीपुत्र व हाजीपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 01 थर्ड एसी, 05 द्वितीय शयनयान, 15 साधारण श्रेणी, 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 23 डिब्बे होंगे।


