डूंगरपुर पुलिस महकमे में फेरबदल:10 थानों में नए थानाधिकारी, कोतवाली और सागवाड़ा में नए सीआई की तैनाती

डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 5 सीआई और 5 एसआई स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव डूंगरपुर कोतवाली और सागवाड़ा थाने में हुआ है। नई व्यवस्था के तहत शैलेंद्र सिंह को डूंगरपुर कोतवाली का नया थानाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि मदनलाल को दोवड़ा से स्थानांतरित कर सागवाड़ा थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में सुबोध कुमार को सदर थाना, तेजकरण को दोवड़ा थाना और प्रभुलाल को चौरासी थाने का नया थानाधिकारी बनाया गया है। एसआई स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। रघुवीर सिंह को निठाउवा से साबला, भरतलाल को बिछीवाड़ा से निठाउवा, राकेश कटारा को साबला से बिछीवाड़ा द्वितीय, मोहनलाल को कोतवाली से आसपुर द्वितीय और चंदूलाल को पुलिस लाइन से कोतवाली द्वितीय थानाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। यह फेरबदल एएसआई, हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल स्तर पर पहले से किए गए तबादलों के बाद किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *