झाबुआ में 12 करोड़ की लागत से तीन सड़कें बनेंगी:कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने किया भूमिपूजन, बोलीं- कनेक्टिविटी होगी मजबूत

झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के विकास को रफ्तार देने के लिए कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने बुधवार को कई नई सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत की। इन नई सड़कों के बनने से ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोगों का शहर आना-जाना काफी आसान हो जाएगा। मंत्री ने विधि-विधान से भूमिपूजन कर इन परियोजनाओं की आधारशिला रखी। करीब 12 करोड़ की लागत से बनेंगी तीन मुख्य सड़कें इस कार्यक्रम के दौरान तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इसमें रानापुर-कुंदनपुर मार्ग से दोतड़ और नाड तक की सड़क (4.52 करोड़ रुपए), बुधाशाला से साससपुरा को जोड़ने वाला मार्ग (3.53 करोड़ रुपए) और मुख्य रोड से खंडाला की सीमा तक बनने वाली नई सड़क (4.1 करोड़ रुपए) शामिल हैं। इन सड़कों पर कुल मिलाकर लगभग 12 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा- विकास के खुलेंगे द्वार कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि हमारी सरकार गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि जब गांव में अच्छी सड़क पहुंचती है, तो न सिर्फ सफर आसान होता है बल्कि व्यापार और खेती-किसानी के लिए तरक्की के नए रास्ते भी खुलते हैं। नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया और जिला पंचायत सदस्य विजय भाभर ने भी इन विकास कार्यों के लिए मंत्री का आभार माना। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी, स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने इस सौगात पर खुशी जाहिर की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *