डबरा के पिछोर थाना क्षेत्र में एक युवक को चाकू की नोक पर धमकाकर मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। दो महीने पुराने इस वीडियो में कुछ बदमाश युवक को मोबाइल निकालने और पासवर्ड बताने के लिए धमकाते दिख रहे हैं। एएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। जान से मारने की धमकी देते दिखे 3 मिनट 30 सेकेंड के इस वीडियो में बदमाश युवक को लात-घूंसों से पीटते हुए बार-बार कहते हैं, “मोबाइल निकाल नहीं तो तेरा हाथ काट देंगे। पासवर्ड बता।” यह वीडियो लगभग दो महीने पुराना है। पुलिस अब वीडियो की जांंच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। लगातार हो रही मारपीट की घटनाएं स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटना के एक दिन पहले ही डबरा में एक अन्य मारपीट का वीडियो सामने आया था, जिसमें आधा दर्जन युवकों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई की थी। उस मामले में भी पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। मामले में एएसपी देहात जयराज कुबेर ने बताया वीडियो उनके संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि यह कब और कहां का है। दोषियों की पहचान होने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


