जालंधर में कार-ऑटो की टक्कर, दो की मौत:तेज रफ्तार इनोवा की टक्कर के बाद ट्रक से टकराया ऑटो रिक्शा, 5 गंभीर घायल

थाना मकसूदां के अंतर्गत आते गांव रायपुर अड्डा के समीप बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार इनोवा कार और ऑटो रिक्शा के बीच हुई इस भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक और ऑटो के बीच पिसा रिक्शा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा रात करीब 8:30 बजे हुआ जब एक अनियंत्रित इनोवा कार ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो रिक्शा उछलकर पास ही खड़े एक ट्रक से जा टकराया। इस दोहरी भिड़ंत में ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस और एसएसएफ (SSF) ने शुरू किया रेस्क्यू घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदां के एसएचओ और एएसआई सतनाम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जांच में जुटी पुलिस फिलहाल मृतकों और घायलों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना मकसूदां की पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे के कारणों का सटीक पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचित किया जाएगा और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *