नव वर्ष 2026 पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पुलिस की कड़ी सुरक्षा:शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई,तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक

नए साल के अवसर पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। आमजन को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से सभी प्रमुख पिकनिक स्थलों, पर्यटन क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष पुलिस ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिक नव वर्ष का उत्सव सुरक्षित, संयमित और कानून के दायरे में रहकर मनाएं। जिले के विभिन्न पिकनिक स्पॉट और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगातार गश्त और निगरानी करेंगी। सतत पेट्रोलिंग की व्यवस्था भी की गई है। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर होगी कार्रवाई शराब पीकर वाहन चलाने, अत्यधिक तेज आवाज में डीजे/साउंड बजाने, सार्वजनिक स्थान पर अश्लील आचरण करने या किसी भी प्रकार की कानून-विरुद्ध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस बल द्वारा यातायात नियमों का पालन, नशे में वाहन चलाने की रोकथाम, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण और महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा जैसे बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चलती हुई गाड़ियों की औचक जांच के लिए सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। एसपी की अपील- सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं नया साल जिला पुलिस अधीक्षक एसआर भगत ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे जिम्मेदार नागरिक बनकर नव वर्ष का आनंद लें और कानून तथा व्यवस्था का सम्मान करें। किसी भी आपात स्थिति, उपद्रव या हुड़दंग की सूचना के लिए नागरिक पुलिस नियंत्रण कक्ष अथवा हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं, जिस पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *