घर से 2 लाख रुपए लेकर भाग रहा था बेटा:पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुगलसराय से कुछ ही घंटों में पकड़ा

अशोकनगर के सुभाषगंज में एक व्यापारी के बेटे ने घर से 2 लाख रुपए लेकर फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। शुक्रवार दोपहर को व्यापारी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा घर से भारी रकम लेकर भाग गया है और इस पैसे को फिजूल खर्चों में उड़ा सकता है। मुगलसराय थाने को अलर्ट किया गया
कोतवाली के सब इंस्पेक्टर आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। आसपास के सभी थानों को सूचना दी गई और विशेष रूप से मुगलसराय थाने को अलर्ट किया गया। पुलिस की सतर्कता का नतीजा यह रहा कि मुगलसराय पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे पकड़ लिया। युवक के पास से चोरी की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *