मलनिया डेम में बोटिंग शुरू:कलेक्टर ने किया शुभारंभ, पर्यटकों को नए साल की सौगात

जीपीएम जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मलनिया डेम में नौकायान (बोटिंग) सुविधा का शुभारंभ किया गया है। 31 दिसंबर को साल के आखिरी दिन कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बोटिंग भी की। जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण जीपीएम जिले में पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। यह नई बोटिंग सुविधा पर्यटकों के लिए नए साल की सौगात मानी जा रही है। पर्यटक अब मलनिया डेम में बोटिंग का आनंद ले सकेंगे। इस जलाशय में मछली पालन विभाग द्वारा एक्वा कल्चर का भी संचालन किया जा रहा है, जो पर्यटकों के लिए अतिरिक्त आकर्षण का केंद्र होगा। यहां कैंटीन सुविधा भी उपलब्ध है। वर्तमान में जलाशय में आठ-सीटर की तीन मोटर बोट और एक शिकारा बोट उपलब्ध है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, प्रभारी अपर कलेक्टर अमित बेक, एसडीएम पेंड्रारोड विक्रांत कुमार अंचल, जनपद सीईओ गौरेला शुभा मिश्रा, पर्यटन विकास के जिला नोडल डॉ राहुल गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *