70% को दोबारा वोट नहीं देना चाहते लोग:200 में से 75 MLA से मिलना आसान नहीं, 89% के चुनावी वादे पूरे नहीं

राजस्थान के ​70% विधायकों को जनता फिर से वोट नहीं देना चाहती। MLA को वापस बुलाने का अधिकार हो तो 69% को आज ही हटाना चाहती है। राजस्थान के 200 में से केवल पांच विधायकों को ही 70 से ज्यादा नंबर मिले हैं। 12 विधायक ऐसे हैं, जिन्हें 30 से कम नंबर मिले हैं। 111 विधायक ऐसे हैं, जिन्हें 30 से 50 के बीच नंबर मिले हैं। राजस्थान के किसी भी मंत्री को जनता ने 70 से ज्यादा नंबर नहीं दिए। एक मंत्री को तो 30 से कम नंबर दिए। 12 मंत्री ऐसे हैं, जिन्हें 50 से 70 के बीच नंबर दिए। 10 मंत्रियों के नंबर 30 से 50 के बीच हैं। दिसंबर 2024 में विधायकों का एक साल पूरा हुआ है। दैनिक भास्कर एप ने विधायकों के कामकाज को लेकर सर्वे करवाया था। 8 से 12 जनवरी के बीच ये चला। इसमें 3.82 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। 10 सवालों पर हां या नहीं में जवाब देकर रिपोर्ट कार्ड तैयार किया। आज MLA सर्वे रिजल्ट पार्ट- 1 में सभी 200 विधायकों का रिपोर्ट कार्ड…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *