यूपी में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। सुबह से 55 जिलों में कोहरा छाया है। बर्फीली हवाएं चल रही हैं। विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई है। मौसम विभाग ने आज भी 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ ओले भी गिर सकते हैं। गुरुवार को चित्रकूट सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ठंड से हमीरपुर में एक युवक की मौत हो गई। बुधवार को 8 लोगों की मौत हुई थी। इस हिसाब से 48 घंटे में 9 की मौत हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिमी हवाएं हिमालयी ठंडक लेकर आ रही हैं। इससे 20 जनवरी तक गलन बनी रहेगी। कौशांबी में शुक्रवार तड़के कोहरे के कारण बोलेरो आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में बोलेरो सवार एक की मौत हो गई। जबकि 6 लोग हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतक की शिनाख्त राजेंद्र प्रसाद के तौर पर हुई है। मौसम की 2 तस्वीरें- प्रदेश में 3 दिनों तक मौसम का अनुमान पछुआ चलने से रात को पारा और लुढ़केगा महाकुंभ में मौसम अपडेट के लिए वेबपेज लॉन्च
मौसम विभाग ने दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में मौसम अपडेट के लिए वेबपेज लॉन्च किया है। यह प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, आगरा, कानपुर और वाराणसी सहित पड़ोसी शहरों के लिए प्रति घंटा, तीन घंटे और साप्ताहिक पूर्वानुमान देता है। ये ट्रेनें रहीं लेट ————————————- मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- दिल्ली-UP में दो दिन कोहरे का यलो अलर्ट:इसका असर कुंभ मेले में दिख सकता है; तमिलनाडु-अंडमान निकोबार में भारी बारिश की संभावना जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को 4 जिलों अनंतनाग, पुंछ, भद्रवाह और डोडा में बर्फबारी हुई। इसके चलते इन जगहों पर दोबारा ठंड बढ़ गई है। इसके पहले कुछ दिन मौसम साफ होने और धूप निकलने के चलते बर्फबारी रुकी हुई थी। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुफरी, नारकंडा, लाहौल घाटी, सोलंग नाला, शिमला, भरमौर और मनाली में भी बर्फबारी हुई। पढ़ें पूरी खबर


