स्कूल में बुर्का पहने लड़कों का ‘धुरंधर’ पर डांस:यूपी पुलिस बोली- एक्शन ले रहे हैं; प्रिंसिपल ने मांगी माफी

अमरोहा के एक स्कूल में लड़कों ने बुर्का पहनकर ‘धुरंधर’ फिल्म के गाने पर जमकर डांस किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि 3 लड़के बुर्के में स्टेज पर आते हैं। वो ‘FA9LA’ सॉन्ग पर डांस करने लगते हैं। तभी कुछ और लड़के स्टेज पर चढ़कर उनके साथ नाचने लगते हैं। दरअसल, मेस्को पब्लिक स्कूल में 29 दिसंबर को कार्निवाल फेस्टिवल हुआ था। इसी दौरान कक्षा-11 और 12 के छात्रों ने डांस किया। इस डांस में लड़कों ने बुर्का और हिजाब पहन रखा था। डांस के दौरान स्टेज के नीचे मौजूद छात्र-छात्राओं ने जमकर ताली बजाई और हूटिंग की। ऐसा करीब 10 मिनट तक चलता रहा। मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र का है। 4 तस्वीरों में देखिए स्टेज पर क्या हुआ… अब पढ़िए वीडियो में क्या है… सबसे पहले एक लड़का और उसके पीछ बुर्के में 3 लड़के स्टेज पर एंट्री लेते हैं। पहला लड़का ‘धुरंधर’ के अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की स्टाइल में डांस करते हुए एंट्री लेता है। फिर चारों लड़के एक साथ ‘FA9LA’ सॉन्ग पर नाचते हैं। थोड़ी देर बाद भीड़ से 7-8 और लड़के स्टेज पर आ जाते हैं। वो भी बुर्के वाले लड़कों के साथ डांस करने लगते हैं। इस बीच एक लड़का बुर्के वाले लड़के को गोद में उठा लेता है। उसे गोद में लेकर डांस करता है। भीड़ में खड़ी लड़कियां डांस देखकर हूटिंग करती है, ताली बजाते हुए शोर मचाती हैं। इसके बाद इस डांस का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। पुलिस ने वीडियो देखने के बाद अपने ऑफिशियल X अकाउंट से ट्विट करते हुए लिखा- इस मामले में नौगावां सादात के थाना प्रभारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है । ‘स्कूल की मान्यता रद्द होनी चाहिए’
मुस्लिम कमेटी के एडवोकेट नेता मंसूर अहमद ने कहा- ये सरासर गलत है। इस्लाम धर्म के खिलाफ है। जिस तरह से वो डांस कर रहा है, स्कूल के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। स्कूल की मान्यता रद्द करनी चाहिए। स्कूल के प्रिंसिपल ने मांगी माफी
वहीं, मेस्को पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल पूजा बुट्टन ने वायरल हुए वीडियो पर अपनी सफाई पेश की। उन्होंने पत्र जारी करते हुए लिखा- कार्निवल के समापन के दौरान हुई घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण थी। ऐसा नहीं होना चाहिए था। यह घटना अनजाने में हुई, जिसमें लोगों को हंसाने के लिए इस तरह का डांस किया गया। विद्यालय का साफ मत है कि इस प्रकार का आचरण किसी भी स्थिति में शैक्षिक वातावरण के अनुरूप नहीं है। यह मेस्को पब्लिक स्कूल के मूल्यों,अनुशासन और संस्कारों को प्रदर्शित नहीं करता। हालांकि, इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि घटना को अंजाम देने वालों ने किसी के कहने या उकसावे में आकर जानबूझकर ऐसा किया हो। यह भी साफ किया जाता है कि स्कूल के आधिकारिक प्रोग्राम लिस्ट में इस प्रकार का कोई भी कार्यक्रम या आइटम शामिल नहीं था। विद्यालय इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करता है। अगर इस घटना से किसी भी व्यक्ति अथवा वर्ग की भावनाएं आहत हुई हों, तो हम इसके लिए दिल से माफी मांगते हैं। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। —————————- यह खबर भी पढ़ें ‘मुंह में यूरिन कर दूंगी…’ कहने वाली दरोगा का इंटरव्यू, बोलीं- कार वाले ने ब्रेस्ट पर हाथ मारा यूपी की एक महिला दरोगा का VIDEO सुर्खियों में है। मेरठ के आबूलेन पर महिला दरोगा रचना राठी कार जाम में फंसी थी। महिला दरोगा ने गाड़ी से उतरकर गई और दूसरे कार में बैठे दंपती को धमकाने लगी। कहा- पुलिस की वर्दी पहनकर खड़ी हूं, दरोगा हूं मैं, मुंह में यूरिन कर दूंगी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *