तांतरी दक्षिणी को मिला नया पंचायत सचिवालय भवन

तुपकाडीह| जरीडीह प्रखंड तांतरी दक्षिणी पंचायत को 14 साल बाद नया पंचायत सचिवालय भवन मिला है। भवन निर्माण का काम लगभग पूरा हो गया है। यह भवन तुपकाडीह के पुरनाटांड़ गांव में बना है जो तेनु-बोकारो नहर के किनारे पर स्थित है। विगत वर्षों से ग्राम सभा भवन में पंचायत का काम होता आ रहा था। मुखिया शांति देवी ने बताया कि पंचायत का दर्जा वर्ष 2010 में मिला और चुनाव हुआ। जितने के बाद ही सचिवालय भवन की मांग करती रही थी, जो अब पूरा हुआ है। मकर संक्रांति के बाद शिव मंदिर रोड स्थित ग्राम सभा भवन से फर्नीचर ओर सभी सिस्टम को यहां लाकर लगा दिया जाएगा। बीडीओ सीमा कुमारी को भवन निर्माण कार्य पूरा हो जाने की सूचना देने के बाद उन्होंने खरमास के बाद उद्घाटन करने की बात कही है। कहा कि ग्राम सभा भवन जो शिव मंदिर के सामने है उसे विवाह मंडप बना दिया जाएगा, ताकि मंदिर में शादी समारोह करने वाले लोगों को सुविधा उपलब्ध हो। शुरू से ही 108 एम्बुलेंस के चालक व स्वास्थ्य कर्मी वहां पर रहते आए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *