पुआल में लगी आग, हजारों का नुकसान

सिकिदिरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटे गांव में बुधवार दोपहर करीब एक बजे खलियान में रखे पुआल के गांज में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से छह किसानों का पुआल जलकर राख हो गया, जिससे करीब 50 हजार रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग की इस घटना में किसान धनेश्वर महतो, रमेश महतो, इम्तियाज अंसारी, चरका महतो, नारायण महतो और बालेश्वर महतो के खलियान में रखा पुआल जल गया। बताया जाता है कि दोपहर के समय ग्रामीणों ने खलियान से धुआं उठता देखा, जिसके बाद शोर मचाया गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पुआल जल चुका था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास स्थित महुआ और आम के पेड़ भी बुरी तरह झुलस गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *