लुधियाना| एवन साइकिल्स के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर ओंकार सिंह पाहवा ने एटीआईयू का नया कैलेंडर लॉन्च किया। एटीआईयू के अध्यक्ष पंकज शर्मा एवं संस्था की कार्यकारिणी समिति ने पाहवा के निरंतर सहयोग और संरक्षण के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने एसोसिएशन के साथ उनके लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव को सराहा। एटीआईयू अध्यक्ष पंकज शर्मा ने वर्ष 2025 के दौरान पंजाब सरकार द्वारा उद्योग के विकास के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों का सार प्रस्तुत किया।


