श्रीगंगानगर| ख्यालीवाला स्थित राजकीय वृद्धाश्रम (शकुंतला सदन) में नववर्ष पर गुरुवार सुबह 11 बजे श्रद्धा, सेवा और सत्संग कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनमोल मुंजाल ने बताया कि विवेक आश्रम के बच्चे और श्री बालाजी मानस मंडल के सदस्य भजन-कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। आश्रम के बुजुर्गों के संग ईश वंदना कर हर्षोल्लास के साथ नया साल मनाया जाएगा।


