शतरंज और लंबी कूद में बारां रहा अव्वल गौतम, राजोरिया व साल्वी ने मारी बाजी

भास्कर न्यूज | बारां 36वीं राज्य स्तरीय शिक्षक खेलकूद क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय आमापुरा में बुधवार दोपहर को हुआ। मीडिया प्रवक्ता ओम प्रकाश गुप्ता व डीईओ प्रारंभिक प्रतिनिधि वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अनिल शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय पर दो दिन तक चली शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता की शतरंज व लंबी कूद की प्रतियोगिता में बारां जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शतरंज में प्रद्युम्न गौतम व वीरेंद्र राजोरिया ने शानदार खेलकर अपना दबदबा बना प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में बारां जिले के राहुल सालवी ने प्रथम प्राप्त किया। बास्केटबॉल में दौसा प्रथम, बारां द्वितीय, फलोदी तृतीय स्थान पर रहा। टेबल टेनिस में चूरू ने प्रथम स्थान, उदयपुर ने द्वितीय और डूंगरपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एथ​लीट प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में जयपुर प्रथम, बारां द्वितीय तथा नागौर तृतीय स्थान पर, 200 मीटर दौड़ में बांसवाड़ा प्रथम, नागौर द्वितीय और बारां तृतीय रहा। 400 मीटर दौड़ में भीलवाड़ा प्रथम, बीकानेर द्वितीय तथा अजमेर तृतीय स्थान पर, ऊंची कूद में कोटपूतली प्रथम, दौसा द्वितीय और बारां तृतीय स्थान पर रहा। गोला फेंक में चूरू प्रथम, हनुमानगढ़ द्वितीय और बालोतरा तृतीय स्थान पर, 4 गुणा 100 मीटर दौड़ में जयपुर प्रथम, भीलवाड़ा द्वितीय और नागौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में भीलवाड़ा ने प्रथम स्थान, नागौर में द्वितीय, जैसलमेर तृतीय स्थान पर रहा। संचालन व्याख्याता सुनील शर्मा ने किया। कार्यक्रम का समापन ध्वज अवतरण तथा सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह के मंचासीन अतिथि वरिष्ठ शिक्षक आलोक दाधीच, शिक्षक नेता श्याम मेहता, प्रदीप चौरसिया, प्रधानाचार्य शिव प्रसाद मीणा, पार्षद योगेश गौतम, रोहित नायक व योगेंद्र नागर थे। खेल प्रकोष्ठ से ओमप्रकाश सेन, शाशि महावीर प्रसाद बैरवा ने बताया कि समापन कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य संजय गुप्ता, पीईईओ उमेश गाडोलिया, निरंजन शर्मा, सुरेश शर्मा, ऋचा वर्मा, दीप्ति मदान, नोर्तमल मालव, सत्यनारायण मेहरा, निर्मला शर्मा, भारत सिंह, चंद्रप्रकाश मेहता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *