क्रिश्चियन पीस कौंसिल ऑफ इंडिया की बैठक

अमृतसर | क्रिश्चियन पीस कौंसिल ऑफ इंडिया के महासचिव हीरा मसीह की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में आरएसएस से संबंधित संगठनों बजरंग दल-विश्व हिंदू परिषद की तरफ से क्रिसमस इव के मौके पर चर्च के ईद-गिर्द की गई हुल्लड़बाजी का गंभीर संज्ञान लिया गया है। हीरा मसीह ने हिंदू संगठनों के हमलों की निंदा करते हुए कार्रवाई के लिए यूएनओ के महासचिव तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी भेजा है। पत्र में उक्त संगठनों के वर्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इसके तहत चर्च के ईद-गिर्द, माल्स एवं अन्य धार्मिक स्थलों के समीप गुंडागर्दी का खुला नाच किया गया। हिंदू संगठनों ने 25 दिसंबर को हुल्लड़बाजी करते हुए कई राज्यों के कई शहरों में समागमों में विघन डाला। सोची समझी साजिश के तहत समागमों में रुकावट डालने की कोशिश की गई। उन्होने महासचिव को भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास करने वाले ऐसे गुंडों के खिलाफ सख्त संज्ञान लेते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील भी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *