डीसी से मिला डेलीगेशन, आधे घंटे चली बैठक

भास्कर न्यूज | अमृतसर शहर को पवित्र शहर का दर्जा दिए जाने के बाद शहर के 12 गेटों के अंदर स्थित मीट, कच्चे मीट व तंबाकू बीड़ी का काम करने वाले दुकानदारों के 10 मैंबरी डेलीगेशन ने डीसी से मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा। उन्होंने डीसी के समक्ष यह भी मांग रखी है कि उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री भगवंत मान से करवाई जाए। करीब आधे घंटे तक चली बैठक में डिप्टी कमिशनर ने दुकानदारों की मांगे ध्यान से सुनी। दुकानदारों का कहना था कि बड़े ही अच्छे माहौल में डिप्टी कमिश्नर ने उनकी बाते सुनी हैं। दुकानदारों ने उन्हें बताया कि पवित्र शहर का दायर 100 मीटर दायरे तक ही रहने दिया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्हें बाहर न निकाला जाए। दुकानदारों ने उन्हें कहा कि वह अपना कारोबार शिफ्ट नहीं बल्कि पूरी तरह से ही बंद कर देंगे। बता दें कि पंजाब सरकार की ओर से शहर को हाल ही में पवित्र शहर का दर्जा दिया है। जिसके पश्चात सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया। सरकार ने दावा किया कि शहर के 12 गेटों के अंदर मीट व तंबाकू आदि पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। इसके पश्चात सरकार ने उक्त दुकानदारों को अपने कारोबार शिफ्ट करने के आदेश भी दे दिए हैं। जिसके पश्चात दुकानदारों में रोजी रोटी कमाने को लेकर परेशानी बनी हुई है। दुकानदार शरनजीत गोगी का कहना था कि डीसी को मिले डेलीगेशन में 6 के करीब मीट के दुकानदार थे और 4 के करीब तंबाकू आदि का काम करने वाले दुकानदार थे। सभी दुकानदारों ने अपनी समस्याओं के बारे अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि वह सरकार से यही मांग करते हैं कि पवित्र शहर के दायरे को 100 मीटर तक ही रखा जाए। इससे दुकानदारों के परिवार भी उजड़ने से बच जाएंगे। उनके साथ दुकानदार मनमोहन सिंह ने डीसी से कहा कि वह मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात करवा दे, ताकि वह अपनी मांगे उनके समक्ष रख सकें। इस पर डीसी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि कुछ दिनों बाद उन्हें सीएम से मुलाकात करवा दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *