शहर में फिर 2 प्रतिष्ठान निगम ने सीज किए:यूडीटैक्स को लेकर की कार्रवाई, मालदास स्ट्रीट और फतहपुरा इलाके में की कार्रवाई

नगर निगम द्वारा लगातार यूडी टैक्स को लेकर कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को राजस्व शाखा द्वारा दो प्रतिष्ठानों को सीज किया गया। निगम राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर ने बताया कि आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर नगरीय विकास कर वसूलने को लेकर 2 प्रतिष्ठानों को सीज किया। मालदास स्ट्रीट नीम का चौक में जिनेश तलेसरा की संपत्ति का नगरीय विकास कर कुल 10,04,964 बकाया था। जिसे सीज किया। वहीं, फतहपुरा पुला रोड़ स्थित रमेश चन्द्र ताराचन्द्र पटेल की संपत्ति का कुल 22,64,394 रुपए बकाया था। इन प्रतिष्ठानों पर ताला लगा इनकी व्यावसायिक गतिविधियां बन्द करा दी। संबंधित फर्मों द्वारा टैक्स बकाया रहने के लिए दिए गए नोटिस का कोई संतोषप्रद का कारण भी नहीं बताया गया। सभी कार्रवाई पूरी करने के बाद निगम ने राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा के तहत यह कार्रवाई की। कार्रवाई दौरान राजस्व अधिकारी के साथ सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने कहा है कि नगरीय विकास कर सरकार द्वारा हर हाल में वसूल किया जाएगा। 1 वर्ष बाद राज्य सरकार द्वारा इसमें छूट प्रदान की गई है जिसका लाभ उठाना चाहिए। जिसे भी अपनी संपत्ति को सीज होने से बचाना है वह जल्द निगम में अपना बकाया यूडी टैक्स जमा कराएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *