शैलेष करमाकर ने जीती सांसद खेल महाकुंभ प्रतियोगिता:टेबल टेनिस के फाइनल में अवनीश दासगुप्ता को हराया; 100 खिलाड़ियों ने लिया भाग

छिंदवाड़ा के शुक्ला ग्राउंड पर 12 जनवरी से जारी सांसद खेल महाकुंभ का शुक्रवार को समापन किया गया। इस दौरान टेबल टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में पुरुष सिंगल्स फायनल मैच में शैलेष करमाकर ने अवनीश दासगुप्ता को 3-1 से हराया। वहीं महिला सिंगल्स फायनल में अनुभा धुर्वे ने ललिता सरवैया को 3-2 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। इसी तरह टीम इवेंट्स का फायनल टीम टीटी ब्लास्टर और सतपुड़ा टाइगर के बीच खेला गया। टीम इवेंट्स के रोचक मुकाबले में टीम ब्लास्टर ने सतपुड़ा टाइगर को हराकर टीम इवेंट्स के खिताब पर कब्जा कर लिया।​​​​​​ प्रतियोगिता संयोजक विक्रम सोनी ने बताया कि सांसद खेल महाकुंभ के तहत आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा जिले के 100 से अधिक सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान सिंगल्स, डबल्स और टीम इवेंट्स के करीब 350 से अधिक मैच खेले गए। इन्होंने जीते पुरस्कार मेल सिंगल्स का फायनल मैच शैलेष करमाकर और अवनीश दासगुप्ता के बीच खेला गया। जिसमें शैलेष करमाकर ने जीत दर्ज की। वहीं महिला सिंगल्स फायनल में अनुभा धुर्वे ने ललिता सरवैया को हराया और ट्रॉफी अपने नाम की। इसी प्रकार पुरुष डबल्स फायनल में शैलेष और किंसुक की जोड़ी ने प्रवीर और अनुनय की जोड़ी को पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं मिक्स डबल्स में अनघ और प्रियंक की जोड़ी ने अवनीश और ललिता की जोड़ी को पराजित जीत दर्ज की। जूनियर सिंगल्स प्रतियोगिता में समरेंद्र बेस ने अनुभा धुर्वे को 3-0 से पराजित कर खिताब जीता। टीम इवेंट्स का फायनल टीम टीटी ब्लास्टर और सतपुड़ा टाइगर के बीच खेला गया। इस रोचक मुकाबले में टीम ब्लास्टर ने सतपुड़ा टाइगर को पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *