देश के प्रसिद्ध खिलाड़ियों की माताओं को भोपाल के रवींद्र भवन में 19 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित ‘जिजामाता सम्मान’ समारोह में देश के 6 खिलाड़ियों की माताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मौजूद रहेंगे। इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, मुख्यमंत्री मोहन यादव और मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री चेतन कश्यप बोले- माताओं का सम्मानित करने की होगी शुरुआत विश्व संवाद केंद्र में क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय कार्याध्यक्ष और मध्यप्रदेश सरकार के एमएसएमई मंत्री चेतन कश्यप ने ‘जिजामाता सम्मान समारोह’ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की सफलता का श्रेय उनकी माता जिजामाता के अनुशासन और संस्कारों को जाता है। उनकी इसी प्रेरणा को ध्यान में रखते हुए ‘जिजामाता सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाता है। इन खिलाड़ियों की माताएं होंगी सम्मानित


