12 में से 9 राशियों के लिए शुभ नया साल:3 को सावधानी की जरूरत, ज्योतिषाचार्य मनोज त्रिपाठी ने की भविष्यवाणी

नए साल 2026 की पहली सुबह के साथ ही लोगों के मन में अपने भविष्य को लेकर कई सवाल उठ रहे होंगे। हर कोई यह जानना चाहता होगा कि क्या नया साल राहत, स्थिरता और तरक्की लेकर आएगा? आम आदमी हो या व्यापारी, छात्र हो या नौकरीपेशा हर कोई अपनी राशि के हिसाब से यह समझने की कोशिश में है कि 2026 उनके जीवन में क्या बदलाव लेकर आने वाला है। ऐसे सभी के सवालों का जवाब तलाशने के लिए दैनिक भास्कर एप ने हरिद्वार के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी से विस्तार से बातचीत की। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर उन्होंने 2026 को लेकर राशियों से लेकर उत्तराखंड और देश के भविष्य तक की तस्वीर सामने रखी है। 2026 में किन राशियों पर कैसा रहेगा असर… उत्तराखंड के लिए 2026 कैसा रहेगा ज्योतिषाचार्य कहते हैं उत्तराखंड के लिहाज से 2026 का मध्य काल यानी मार्च के बाद से अगस्त-सितंबर तक कुछ हद तक चुनौतीपूर्ण रह सकता है। हालांकि पर्यटन के लिहाज से उत्तराखंड के लिए यह साल बेहतर रहेगा। उत्तराखंड में व्यापार और यात्रा का भविष्य व्यापार को लेकर ज्योतिषाचार्य मानते हैं कि किसी भी राज्य की व्यवस्था उसके प्रवेश द्वार जैसी होती है। अगर यात्राओं की शुरुआत हरिद्वार जैसे प्रमुख धार्मिक केंद्रों से होती है, तो उसका सीधा लाभ पूरे प्रदेश के व्यापारियों को मिलता है। 2026 में यात्रा सीजन उत्तराखंड के लिए अनुकूल रहेगा। चारधाम यात्रा और पर्यटन गतिविधियों में बढ़ोतरी से होटल, व्यापार और सेवाक्षेत्र में सुधार देखने को मिलेगा। पर्यटकों के स्वागत और व्यवस्थाओं में जितना सुधार होगा, व्यापार भी उतना ही बढ़ता नजर आएगा। भारत के पक्ष में रहेगा 2026 ज्योतिषाचार्य के अनुसार 2026 में 2025 के अधूरे और रुके हुए कार्य पूरे होते हुए दिखाई देंगे। जहां 2025 में कई स्थानों पर राजनीति का स्तर गिरा हुआ नजर आया, वहीं 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर समस्याओं का समाधान होता दिखेगा। राजनीतिक नेतृत्व संघर्ष बढ़ाने के बजाय समाधान की दिशा में आगे बढ़ेगा। भारत के लिए यह वर्ष समग्र रूप से शुभ बताया गया है। हालांकि, पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। नेपाल और भूटान जैसे देशों के साथ संबंध बेहतर होंगे, जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ तकरार बनी रह सकती है। बावजूद इसके, फैसले भारत के पक्ष में आते दिखाई दे रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *