कानपुर में तस्वीरों के जरिए देखिए 2026 का आगाज:थिरकते हुए नए साल का किया WELCOME, हर जगह दिखा जश्न का माहौल

कुछ खट्टी, कुछ मीठी यादों के साथ साल 2025 खत्म हो गया, आज से आगाज हो रहा है एक नए साल 2026 का। साल 2026 की शुरुआत से कुछ घंटों पहले कानपुर में जश्न चरम पर पहुंच गया था। सड़कों पर भीड़, क्लबों में संगीत की धुन पर थिरकते युवा और घरों में हंसी की गूंज के साथ हर जगह सिर्फ जश्न का माहौल दिख रहा था। रात 11 बजकर 59 मिनट पर काउंट डाउन शुरू हुआ, और एक मिनट बाद पूरे कानपुर ने एक साथ 2026 का पूरे जोश के साथ स्वागत किया। रात 12 बजते ही आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा, पटाखों की गूंज और सतरंगी आतिशबाजी ने रात को दिन बना दिया। लोग एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं। यह सिर्फ एक जनवरी 2026 नहीं, बल्कि उम्मीदों का नया सूरज, सपनों की नई उड़ान है। दैनिक भास्कर एप आपके साथ साल 2026 की कुछ तस्वीरें साझा कर रहा है, तस्वीरों के जरिए इस पल को महसूस करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *