अग्रेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया संगीतमय सुन्दर काण्ड का पाठ

भास्कर न्यूज | भरतपुर खिरनी घाट स्थित मंदिर श्री अग्रेश्वर महादेव पर नववर्ष की पूर्व संध्या पर सुन्दर काण्ड का पाठ हुआ। मंत्री विष्णु लोहिया एवं मंदिर संयोजक विनोद कुमार ने बताया कि पं. प्रेमी शर्मा, पं. वेदप्रकाश शर्मा, पं. संजय शर्मा एवं पं. पवन किशोर ने हारमोनियम, ढोलक की संगीतमय धुन में गणेश जी की वंदना कर संगीतमय सुन्दर काण्ड का पाठ प्रारम्भ किया। दीप प्रज्जवलन अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग गर्ग ने किया। सुन्दर काण्ड का पाठ मंगल भजन अमंगल हारी…,सम्पुट लगाकर किया गया। इस मौके पर अग्रवाल भवन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष समाजसेवी मोहन मित्तल, श्री रामलीला समिति अध्यक्ष ब्रजेश कौशिक, हरीओम गौतम, गोपाल चंद सिंघल, शिक्षाविद ओमप्रकाश शर्मा, सतीश बंसल, प्रेम गोयल, कपूरचंद रायसीस, अशोक गोयल, विजय गुप्ता, आलोक बंसल, विनय चौधरी, गणेश शर्मा, सतीश सक्सैना, रानी दुबे, सुनीता देवी, ममता गोयल, ववीता गुप्ता आदि मौजूद रहे। इस अवसर मंदिर में भगवान की झांकी सजा कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *