ऑल इंडिया सर्विस शतरंज टूर्नामेंट के लिए पंजाब टीम के ट्रायल 20 जनवरी को

जालंधर | सेंट्रल सिविल सर्विसेज कल्चरल एंड बोर्ड द्वारा ऑल इंडिया सर्विसेज शतरंज (पुरुष और महिला) टूर्नामेंट 5 से 13 फरवरी तक गोवा में आयोजित किए जाएंगे। पंजाब की पुरुष और महिला शतरंज टीमों के लिए ट्रायल 20 जनवरी को मल्टीपर्पज गेम्स स्टेडियम मोहाली में सुबह 10 बजे होंगे। खेल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इन ट्रायलों में सुरक्षा सेवाएं, अर्ध सुरक्षा संस्थाएं, केंद्रीय पुलिस संस्थाएं,पुलिस,आरपीएफ, सीआईएसएफ, स्वायत्त पक्ष/अंडरटेकिंग/ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक यहां तक कि केंद्रीय मंत्रालय द्वारा संचालित बैंक भी, कच्चे/दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, कार्यालयों में अस्थायी तौर पर काम करने वाले कर्मचारी, नए भर्ती हुए कर्मचारी, जो 6 महीने से कम समय से नियमित सेवाओं में काम कर रहे हैं, को छोड़कर बाकी विभिन्न विभागों के सरकारी मुलाजिम (नियमित) अपने विभागों की तरफ से एनओसी प्राप्त करने के बाद ही हिस्सा ले सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *