बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 2 नक्सली मार गिराए:दोनों के शव बरामद, फायरिंग जारी; शाह के दौरे से पहले 2 दिन में 9 ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। दोनों के शव को बरामद कर लिया गया है। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से अब भी फायरिंग जारी है। मामला जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नेंड्रा के जंगल मे भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं, जिसके आधार पर बीजापुर से DRG और CRPF के जवानों को मौके के लिए निकाला गया था। आज सुबह जवान इलाके के जंगल पहुंचे, तो नक्सलियों ने फायर खोल दिया। वहीं जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। शाह के दौरे से पहले जवानों ने 9 नक्सलियों को मार गिराया है। कल मार गिराए थे सात नक्सली
अबूझमाड़ के रेकावाया इलाके में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया था। इनके शव भी बरामद कर लिए गए। बस्तर IG सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की थी। मारे गए 7 नक्सलियों में 2 महिला और 5 पुरुष हैं। 4 जिले के एक हजार से ज्यादा जवानों ने नक्सलियों को घेरा था। इनमें नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव जिले की DRG, STF और CRPF की टीम शामिल है। बता दें कि, 13 दिसंबर 2023 से 12 दिसंबर 2024 तक बस्तर में कुल 217 नक्सली मारे गए हैं। दो दिन पहले एक नक्सली ढेर, 2 जवान घायल
​​​​​​​बीजापुर में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जवानों ने एक माओवादी को ढेर कर दिया। वहीं, नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया, जिसमें DRG के 2 जवान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया। हालांकि, दोनों की स्थिति ठीक है। मामला जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… ……………………….. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें 1. शाह के दौरे से पहले 7 नक्सली ढेर:1 हजार से ज्यादा जवानों ने घेरा; एक साल में बस्तर में 217 नक्सली मारे गए बस्तर में अमित शाह के दौरे से पहले अबूझमाड़ के रेकावाया इलाके में सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है। इनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है। मारे गए 7 नक्सलियों में 2 महिला और 5 पुरुष हैं। पढ़ें पूरी खबर 2. अमित शाह के दौरे से पहले 7 नक्सली ढेर:छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर TSCM, DVCM और ACM मेंबर मारे गए, AK-47 समेत अन्य हथियार बरामद छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर ग्रेहाउंड्स फोर्स ने महिला नक्सली समेत 7 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने मौके से एक-47 समेत अन्य हथियार भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह से दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही थी। मामला तेलंगाना के मुलुगु जिले के ईटूनगरम थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर 3. CG-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़…5 नक्सली ढेर:एक जवान की जांघ से आर-पार हुई गोली, एक के सिर पर लगी चोट; रायपुर एयरलिफ्ट किए गए छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर की सरहद से लगे महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 2 महिला और 3 पुरूष हैं। सभी के शव और ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं। कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। पढ़ें पूरी खबर 4. छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा नक्सल-ऑपरेशन…2 घंटे में 31 नक्सली ढेर:16 की पहचान, 1.30 करोड़ के इनामी; जवानों ने रोटी-मैगी खाकर सफर पूरा किया ये वो दिन और तारीख है जब दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया। करीब 1000 जवानों ने महज 2 घंटे की मुठभेड़ में ही 31 नक्सलियों को मार गिराया। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के जवान 3-4 पहाड़ और नदी-नाले पार कर नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *