अमृतसर| नारायणगढ़ 220 केवी से चलकर 66 केवी खंडवाला आने वाली लाइन में शुक्रवार शाम को फाल्ट आ गया। जिसके कारण पावरकॉम की एओटीएल टीम ने फाल्ट ठीक करने को सवा 5 बजे परमिट लिया। आखिर फाल्ट करीब 7 बजे ठीक हुई और बिजली चालू हो पाई। वहीं खंडवाला बिजली घर से चलने वाले सभी फीडर और इलाकों की बिजली बंद हो गई। इस फाल्ट से जीटी रोड, कोट खालसा, प्रताप बाजार, संधू कॉलोनी, भल्ला कालोनी, गेट हकीमा, इंडस्ट्री स्टेट, कबीर पार्क, सदर बाजार समेत करीब पांच दर्जन इलाकों की बिजली बंद हो गई।


