झागर|ग्राम पंचायत झागर में बुधवार को थाना फतेहगढ़ के प्रभारी जय नारायण शर्मा के लिए विदाई समारोह हुआ। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी एएसआई अनिल कदम, चौकी स्टाफ और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों ने आतिशबाजी की, तिलक लगाया, सोफा बांधा, श्रीफल भेंट किया और फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा रहा। चौकी प्रभारी अनिल कदम और झागर चौकी के पूरे स्टाफ ने शर्मा को शुभकामनाएं दीं। समारोह में भूतपूर्व सरपंच गिरराज किरार, रामस्वरूप किरार, भूतपूर्व सरपंच परसौत्तम, मीणा खड़कपुर, कियोस्क संचालक श्यामसुंदर धाकड़, मुनीम, महाराज रत्नागिर सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


