इस समय लखनऊ में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा रहा है। बढ़ी हुई ठंड के बीच लखनऊ के चिड़ियाघर से रोमांचक तस्वीरें आ रही हैं। गोरिल्ला के बच्चे को एक कंबल दिया गया तो वह उसे अब किसी को नहीं दे रहा है। दिनभर ओढ़े बैठा रहता है। जब धूप ठीक से लगती है तो उस कंबल को कंधे पर डाल लेता है। अजगरों के लिए हीटर लगवाए गए, जिसके पास से वो हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। मगरमच्छों को अपने पोखर में केवल ताजा पानी ही चाहिए। जब भी पानी ठंडा होने लगता है तो वे बाहर निकलकर बैठ जाते हैं। अगर धूप निकलती है तो हिरन, टाइगर, जिराफ सहित सभी थलचर जानवर दिनभर धूप में रहने की कोशिश करते हैं। चिड़ियाघर प्रशासन ने सभी जानवरों के ओढ़ने-बिछाने के साथ ठंड के हिसाब से खाने की व्यवस्था की है। ठंड में जानवरों की एक्टिविटीज देखने के लिए ऊपर फोटो पर टैप कीजिए। 12 तस्वीरें देखिए…


