भास्कर न्यूज | अमृतसर अमृतसर बार एसोसिएशन का चुनाव 28 फरवरी को होने वाला है, जिसमें इस बार दो साल में लगातार प्रधान बने एडवोकेट प्रदीप सैनी चुनाव नहीं लड़ेंगे। अभी तक प्रधानगी के पद पर नोमिनेशन भरने के लिए कई वकील दावे कर रहे हैं, लेकिन एडवोकेट प्रदीप ढंड ने नोमिनेशन भरने की बात को लेकर कबूल किया है। इसके अलावा शुक्रवार को फाइनल वोटर लिस्ट निकाला गया, जिसमें तकरीबन 2600 वकील वोटरों की लिस्ट जारी हुई है, इसमें 400 महीला वकील वोटर शामिल हैं। पिछले कई सालों से एक ही मुद्दों पर हर साल वकील चुनाव लड़ रहे थे। लेकिन वर्ष 2024 में प्रदीप सैनी ने इतिहास में पहली बार 20 लाख रुपए का बार वेल्फेयर की पहली एफडी करवाई है, जो पांच साल की है। इसके अलावा प्रदीप सैनी ने शौचालय बनवाते हुए सीवरेज का भी काम करवा दिया है। लेकिन पार्किंग, लाइब्रेरी की व्यवस्था और चैंबर कॉम्प्लेक्स की समस्या अभी भी बनी हुई है। जिसके मुद्दों को लेकर इस बार वकील चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि जो दो साल लगातार एक एडवोकेट प्रधान बनता है तो फिर वह तीसरी बार प्रधानगी का नोमिनेशन नहीं भर सकता। बीच में एक साल का गैप होता है। इसीलिए इस बार प्रदीप सैनी चुनाव नहीं लड़ेंगे। प्रदीप सैनी ने कहा कि उनकी प्रधानगी में सेंट्रल हॉल बार, ऑल्ड बार, मिडल बार और लेडिज बार का डिवेल्मेंट किया है। इसके अलावा शौचालय बन रहा है। उन्होंने बताया कि अमृतसर बार एसोसिएशन में तीन वॉटर कुलर की सुविधा दी गई। अक्सर बारिश होने पर पानी एकत्रित हो जाता था, इस समस्या को जड़ से खत्म कर दिया गया है। पार्किंग की समस्या पर उन्होंने बताया कि कोई दिक्कत नहीं आ रही है। सिक्योरिटी गार्ड तैनात किया है, जो वकीलों की गाड़ियां पार्क हो रही है। चैंबर कॉम्प्लेक्स की समस्या बिल्डिंग कमेटी के पास है, उसका भी समाधान होगा। उन्होंने अपने निजी पैसों से टेबल टैनिस, क्रिकेट के टूर्नामेंट भी करवाए हैं। वहीं एडवोकेट विपिन ढंड ने कहा कि वह इस बार नामिनेशन भर रहे हैं। पहले वह पांच बार अमृतसर बार एसोसिएशन के प्रधान रह चुके हैं। जो भी वकीलों के मुद्दे होंगे उसका समाधान निकालेंगे।


