सवाई माधोपुर में नये साल पर सीजन की पहली मावठ:घने कोहरे के साथ आसमान में छाए रहे हल्के बादल

सवाई माधोपुर में नए साल की शुरुआत सीजन की पहली मावठ के साथ हुई। यहां सुबह 6 बजे के आसपास हल्की बूंदाबांदी हुई। इसी के साथ ही यहां सुबह सुबह घना कोहरा छाया रहा। सवाई माधोपुर मंगलवार और बुधवार को हल्के बादल छाए रहे। जिसके चलते यहां तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। यहां न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट से डबल डिजिट में पहुंच गया। मौसम विभाग की ओर से सवाई माधोपुर के लिए एक जनवरी से तीन जनवरी तक कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। मावठ के बाद बढ़ेगी सर्दी आपको बता दें कि सवाई माधोपुर में फिलहाल तेज सर्दी का दौर जारी है। यहां सुबह-सुबह कोहरा और धुंध छाई रहती है। यहां पिछले कुछ दिनों से लगातार शीतलहर चल रही है।अब मावठ के बाद यहां तापमान में गिरावट होने की संभावना है। एक सप्ताह का तापमान सवाई माधोपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले 48 घंटों से तापमान स्थिर बना हुआ है। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यहां रविवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहा। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन दिन तक घने‌ कोहरा का यलो अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने से सवाई माधोपुर में बारिश होने की संभावना जताई थी। जिसके अनुसार यहां सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर में एक जनवरी से तीन जनवरी तक घना कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां तेज सर्दी पड़ने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *