आज से साल 2026 लग गया है। नव वर्ष का पहला दिन है। इससे पहले नए साल 2026 का बीती रात को ग्रैंड वेलकम हुआ। शहर में रात 12 बजते ही आतिशबाजी के शोर के बीच हैप्पी न्यू ईयर का जश्न मनाया गया। नव वर्ष के स्वागत की पार्टीज में सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर नए साल की शुभकामनाएं दी। शहर के अंदर और शहर के बाहर होटल्स, रिसॉर्ट, क्लब और रेस्तरां में हुई पार्टीज में डीजे पर पूरी मस्ती में युवाओं ने कदम थिरकाए। हर तरफ म्यूजिक और रंग-बिरंगी लाइट्स दिखी। नए साल का जश्न मनाने में कोई पीछे नहीं रहा। इससे पहले 31 दिसम्बर की शाम को सज्जनगढ़ फोर्ट के सनसेट प्वाइंट पर 2025 को अलविदा कहा। तस्वीरों में देखें उदयपुर में नए साल के ग्रैंड वेलकम का जश्न… ये खबर भी पढ़े… नए साल का जश्न, 31st की पार्टी में झूमा उदयपुर:न्यू ईयर 2026 का आतिशबाजी से स्वागत, एक्ट्रेस सोहा ने भी लेकसिटी में मनाया नया साल


