NEW YEAR पर महाकाल मंदिर में भक्तों की भीड़:पंचामृत पूजन के बाद बाबा महाकाल का राजा स्वरूप श्रृंगार; रात 11 बजे तक होंगे दर्शन

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर में नव वर्ष 2026 के पहले दिन आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार तड़के (4 बजे) आयोजित भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। नए साल के अवसर पर देश-विदेश से आए भक्तों के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य खिलाड़ी भी महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं और पूजा-अर्चना की। भस्म आरती के लिए मंदिर के कपाट खुलते ही भगवान महाकाल को विधि-विधान से जलाभिषेक कराया गया। इसके बाद पंडे-पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा का अभिषेक पूजन किया। अभिषेक के बाद भगवान महाकाल का राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। मस्तक पर रजत त्रिपुंड, त्रिशूल, मोगरे और सूखे मेवों की माला अर्पित की गई। रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला धारण कराई भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का भांग, चंदन, सिंदूर और आभूषणों से श्रृंगार हुआ। मस्तक पर चंदन का तिलक, सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला धारण कराई गई। साथ ही सुगंधित पुष्पों से बनी माला अर्पित की गई। फल और मिष्ठान का भोग भी लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर “जय महाकाल” के जयघोष से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का दर्शन कर नव वर्ष की शुरुआत उनके आशीर्वाद के साथ की। देशभर से बड़ी संख्या में भक्त महाकाल मंदिर पहुंचे हैं। यहां आने वाले भक्त नव वर्ष पर भगवान महाकाल के दर्शन कर पूरे वर्ष के लिए कामना करते हैं। भगवान महाकाल के भक्त यहीं कामना करते हैं कि दर्शन कर नए वर्ष की शुरुआत हो। इसके चलते भस्म आरती के बाद दिनभर श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला देर रात 11 बजे तक चलता रहेगा। आज 2.5 लाख श्रद्धालु पहुंचने की संभावना महाकाल मंदिर में नववर्ष के पहले दिन 2.5 लाख श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की उम्मीद है। बुधवार देर रात 1 बजे से ही श्रद्धालु भस्म आरती के लिए पहुंच गए थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था की है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि शहर में 20 दिसंबर से ही भारी भीड़ है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को लेकर डायवर्शन प्लान जारी किया। इसके लिए 200 सीसीटीवी कैमरे, 5 ड्रोन अश्वरोही दल, 1200 पुलिस कर्मी और 150 महिला पुलिसकर्मियों भी डिप्लॉय किया है। जो देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा की कमान संभालेंगे। यहां से कर रहे हैं प्रवेश

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *