भिंड एसपी असित यादव का प्रमोशन, बने डीआईजी:विधानसभा चुनाव के दौरान संभाली थी कमान, दो साल से भिंड में तैनात

भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक असित यादव को प्रमोशन मिला है। शासन ने उन्हें डीआईजी के पद पर पदस्थ किया है। उनकी पदोन्नति की खबर सामने आते ही पुलिस विभाग और प्रशासनिक महकमे में चर्चा तेज हो गई है। असित यादव विधानसभा चुनाव के दौरान भिंड जिले में एसपी बनकर आए थे। चुनावी माहौल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी, जिसे उन्होंने कुशलता से निभाया। करीब दो वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर कई सख्त और प्रभावी कदम उठाए। जिले में संवेदनशील मामलों की मॉनिटरिंग, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई और पुलिस महकमे में अनुशासन को लेकर उनकी कार्यशैली सराही गई। उनकी पदोन्नति को बेहतर कार्य और प्रशासनिक क्षमता का परिणाम माना जा रहा है। नए साल से एक दिन पहने ट्रांसफर का आदेश जारी हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *