सिरका जंगल की सुरक्षा को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने रक्षाबंधन उत्सव मनाया। जंगल के पेड़ों में लाल रंग का रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ों की आजीवन सुरक्षा का संकल्प लिया। इसका नेतृत्व समाजसेवी चामू महतो ने किया। जंगल के सखुआ, आंवला, नीम, करंज, जानुम, पीपल आदि पेड़ में रक्षा सूत्र बांधा। चामू महतो ने बताया कि पेड़ों के संरक्षण में ही मानव जीवन आश्रित है। हमें हर हाल में अपने जंगलों को बचाना है। साथ ही प्रतिवर्ष पौधरोपण करना है। अब समय आ गया पेड़ों की सुरक्षा को लेकर आंदोलन करने की। उन्होंने बताया कि पेड़ों की सुरक्षा को लेकर एक कोर कमेटी का गठन किया जाएगा। मौके पर प्रकाश महतो, सुनीता देवी, मोहन महतो, रेखा देवी, जगन , निखिल महतो, पार्वती देवी, आरती कुमारी, वेदांत महतो, आदर्श महतो आदि शामिल हुए।


