ओरमांझी में 22 लाख की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

रक्षा राज्य मंत्री सह रांची लोकसभा सांसद संजय सेठ के सांसद निधि से बुधवार को ओरमांझी प्रखंड में ₹22 लाख की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं में सदमा पंचायत के ग्राम होचई में पीसीसी पथ निर्माण, ओरमांझी देवी मंडप के समीप पीसीसी पथ निर्माण व जयडीहा पंचायत के ग्राम बरतुआ में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, अमरनाथ चौधरी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश गुप्ता, ओरमांझी मुखिया दीपक बड़ाइक, संतोष गुप्ता, शशि मेहता, ओरमांझी पूर्वी मंडल अध्यक्ष शंकर महतो, मंडल अध्यक्ष सुनिल उरांव, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष दिलीप मेहता, अलखनाथ महतो, दुर्गा शंकर साहू, सत्यनारायण तिवारी, उमा शंकर साहू, अर्जुन कुमार, आनंद महतो, गणेश महतो, कुलदीप साहू, सिकंदर महतो, रमेश बेदिया, प्रवेश भोक्ता, विनोद बेदिया, अमर भोक्ता, गोपाल बेदिया, तेजू प्रजापति सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का लक्ष्य विकास को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *