सीजीएल परीक्षा: अभ्यर्थियों ने सीआईडी को दिया साक्ष्य, परीक्षा से पहले रात में मिल गया था उत्तर

जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा के पेपर लीक मामले में सीआईडी की एसआईटी को कई साक्ष्य मिले हैं। अभ्यर्थियों ने 22 सितंबर को पहली पाली में सामान्य ज्ञान पेपर-3 की परीक्षा में पूछे गए सवालों के जवाब का वीडियो और फोटो एसआईटी को उपलब्ध कराया है। इसमें दावा किया गया है कि अभ्यर्थियों को 21 सितंबर की रात 10:57 बजे ही मोबाइल पर सवालों के जवाब मिल गए थे। अगले दिन परीक्षा के बाद प्रश्न पत्र से मिलान किया गया तो अधिकतर प्रश्नों के उत्तर वही थे। अभ्यर्थियों ने पांच मोबाइल फोन भी एसआईटी को साक्ष्य के रूप में सौंपा है। इस साक्ष्य के संबंध में एसआईटी ने अभ्यर्थियों से पूछताछ की है। इसकी फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है कि अभ्यर्थियों का दावा सही है या नहींं।रातू थाने में दर्ज एफआईआर की जांच एसआईटी कर रही है। हजारीबाग निवासी राजेश प्रसाद की शिकायत पर रातू थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। गौरतलब है कि सीआईडी ने एक विज्ञापन जारी कर लोगों से पेपर लीक के सबूत मांगे थे। तीन परीक्षा केंद्रों के साक्ष्यके वीडियो और फोटो दिए… अभ्यर्थियों ने तीन परीक्षा केंद्र से मिले साक्ष्य के वीडियो-फोटो एसआईटी को उपलब्ध कराया है। रिजल्ट जारी करने पर रोक, 22 को हाईकोर्ट में सुनवाई पेपर लीक का विवाद सामने आने के बाद हाईकोर्ट ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट जारी करने पर रोक लगा रखी है। यह रोक अगले आदेश तक के लिए लगाई गई है। हाईकोर्ट ने कहा है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जारी रहेगा। अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी। उधर, इस विवाद के सामने आने के बाद से हर बार जेएसएससी ने पेपर लीक के आरोप से इनकार किया है। जेएसएससी का दावा है कि परीक्षा में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। 22 सितंबर को पूछे गए सवाल… 21 सितंबर की रात 10:57 बजे मोबाइल पर भेजा गया था जवाब… सीआईडी अब साक्ष्य की सत्यता जानने में जुटी 1. गिरिडीह निवासी रामचंद्र मंडल की ओर से दिए गए साक्ष्य में बताया गया है कि 22 सितंबर की सुबह वह परीक्षा देने बलियापुर केंद्र पर पहुंचा। वहां एक व्यक्ति मोबाइल पर बात करते हुए कागज पर कुछ लिख रहा था। उन्होंने अपने मोबाइल से उस कागज की फोटो ली। फिर परीक्षा देने चले गए। उस कागज में उन सवालों के जवाब लिखे थे, जो परीक्षा में पूछे गए थे। 2. एक साक्ष्य धनबाद के कुमार बीएड कॉलेज स्थित केंद्र का है, जिसे प्रेमलाल ठाकुर ने एसआईटी को सौंपा है। इसमें कहा गया है कि परीक्षा से पहले एक परीक्षार्थी मोबाइल पर बात कर रहा था और कागज पर कुछ लिख रहा था। जब उससे पूछा कि क्या लिख रहे हो तो वह भागने लगा। कागज फाड़कर फेंक ​दिया। उसमें भी जवाब लिखे हुए थे, जो उस दिन परीक्षा में पूछे गए। 3. परीक्षा शुरू होने से पहले रातू के मखमंदरों केंद्र की एक तस्वीर भी साक्ष्य के रूप में एसआईटी को सौंपी गई है। इसके मुताबिक परीक्षा से पहले एक अभ्यर्थी कागज पर कुछ लिख रहा था। देखा तो उसमें सवालों के जवाब थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *