शाजापुर में नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत:सड़क किनारे खड़े ट्रक में दूसरे ने मारी टक्कर; चालक फरार

शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र में करेड़ी नाका के पास नेशनल हाईवे-52 पर गुरुवार सुबह सड़क हादसा हो गया। यहां दो आयशर ट्रकों के बीच टक्कर हुई। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़े एक आयशर ट्रक को पीछे से आ रहे दूसरे तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे से टकराने वाले ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर चोट की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही यातायात थाना प्रभारी सौरव शुक्ला और लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, मौके पर दोनों आयशर ट्रकों के चालक मौजूद नहीं मिले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हादसा लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे खड़े आयशर ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने टक्कर मारी थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों ट्रक कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे। हादसे के कारण सारंगपुर से मक्सी की ओर जाने वाला हाईवे मार्ग कुछ समय के लिए बाधित हो गया था। यातायात को सुचारू करने के लिए क्रेन बुलवाकर क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क किनारे हटाया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *