कोटा में न्यू ईयर पर हल्की बूंदाबांदी हुई:पारा गिरा,बादल व कोहरा छाया, जनवरी में शीतलहर का अलर्ट

कोटा में नए साल में मौसम में बदलाव हुआ है पहले दिन ही रिमझिम बारिश शुरू हुई। आसमान में बादल छाए रहे, जिले में कोहरे की चादर छाई रही। बारिश कोहरे के कारण विजिबिलिटी 200 से 300 मीटर के आसपास रही।कोहरे के चलते सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग ने जनवरी से ही प्रदेश में कोहरा व बारिश पड़ने के साथ सर्द हवा चलने की संभावना जताई है। कोटा में बीते एक सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.1डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करीब 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवा ने ठिठुरन को ओर बढ़ा दिया। जिसके चलते सुबह और शाम के वक्त लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। दिनभर बादल छाए रहे। हालांकि सूरज की किरणें बीच-बीच में दिखाई दी, फिर भी ठंडक और गलन का असर महसूस हो रहा है। बीते 5 दिन ये रहा तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *